ऑनलाइन चेक करें पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम 2020 लिस्ट में ... - CG Sandesh

ऑनलाइन चेक करें पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम 2020 लिस्ट में अपना नाम, नहीं मिल रहा लाभ तो कर सकते है रजिस्टर, जानकारी गलत होने के कारण भी नहीं मिल रहा कई किसानो को लाभ..

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाली राशी कई किसानों को नहीं मिल रहा है. जबकि कई किसानों को इसका लाभ मिल भी रहा है. जिन किसानो को इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है उसका कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है.  

बताया जा रहा है कि किसानों ने बैंक खाते व आधार नंबर ऑनलाइन भरने में गलती की जिसके लिए उनके खाते में पैसे जमा नहीं हो रहे है. किसान सम्मान निधि फॉर्म ऑनलाइन च्वाइस सेंटर और स्वयं द्वारा भरे जाने के कारण कई प्रकार की गलतियां सामने आ रही है. इससे किसान परेशान हैं.

जानकारी के अनुसार अधिकतर किसानो ने ऑनलाइन पासबुक, आईएफएससी या आधार नंबर गलत भरा है. जिसके कारण उनके खाते में राशि जमा नहीं हो पा रही है. ऐसे में जब किसान  पीएम किसान पोर्टल पर दिए गए नंबर 011-24300606 अथवा 0120-6025109 पर अपनी समस्या का समाधान पाने हेतु संपर्क करने का प्रयास करते है तो उन्हें “गुडबाय” कहकर अपने आप ही फ़ोन कट हो जा रहा है.

पीएम किसान पोर्टल पर अपना नाम चेक कर सकते हैं, रजिस्टर व अपडेट की भी सुविधा.

हेल्पलाइन नंबर के अलावा इस योजना के तहत किसानों को अपना नाम सूची में जांचने और नए नाम जोड़ने की सुविधा दी गई है. किसानों को इसके लिए http://pmkisan.gov.in बेवसाइट को लॉग इन करना होगा. इसमें दिये गए ''फार्मर कार्नर'' वाले टैब में क्लिक करना होगा. इस टैब में किसानों को खुद को पीएम किसान योजना में पंजीकृत करने का विकल्प दिया गया है.

अगर आपने पहले आवेदन किया है और आपका आधार ठीक से अपलोड नहीं हुआ है या किसी वजह से आधार नंबर गलत दर्ज हो गया है तो भी इसकी जानकारी भी इसमें मिल जाएगी. इसके अलावा पीएम किसान योजना के बारे में खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो इसका लिंक भी दिया गया है.

आपको बता दें कि इस योजना की पहली क़िस्त फ़रवरी 2019 में जारी की गई थी. और अब किसानो को छठी किस्त दी जा रही है.  


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें