जिले में आज कोरोना के 02 पॉजिटिव मरीज मिले
महासमुंद 17जून2020/ जिले में आज कोरोना के 02धनात्मक प्रकरण की पुष्टि हुई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर ने जांच के बाद मामले के धनात्मक रिपोर्ट की सूचना जिला प्रशासन को दी है। जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम सिमगांव (ग्रामपंचायत दरगांव)में 01व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। कोरोना पॉजिटिव इस महिला की उम्र 24वर्ष है और यह महिला प्रयागराज(उत्तर प्रदेश) से आई है वहीं पिथौरा विकासखंड के ग्राम जबलपुर में 01 व्यक्ति ( पुरूष)कोरोना संक्रमित पाया गया है। कोरोना संक्रमित इस व्यक्ति की उम्र 45 वर्ष हैऔर यह बस्ती (उत्तर प्रदेश)से आया है। दोनों ही संक्रमित क्वारेन्टीन सेंटर में हैं।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें