बिना माॅस्क पहनें सार्वजनिक स्थलों पर घूमने वाले 126 लोगों क... - CG Sandesh

बिना माॅस्क पहनें सार्वजनिक स्थलों पर घूमने वाले 126 लोगों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई की गई

चालानी कार्रवाई करते हुए 25 हजार 200 रूपए का वसूला गया जुर्माना

महासमुंद 17 जून 2020/ शासन द्वारा कोविड-19 के संक्रमण के फैलाव एवं प्रसार को रोकने के लिए मार्गदर्शी निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के निर्देशानुसार इन निर्देशों का पालन नहीं करने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने एवं बिना माॅस्क पहनें बाहर निकलने पर कार्रवाई करने के निर्देश है।

इसी तारतम्य में महासमुंद अनुविभाग के अंतर्गत विगत दिनों 126 व्यक्तियों द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर बिना माॅस्क पहने घूमने वालों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 25 हजार 200 रूपए का जुर्माना वसूल किया गया है। उल्लेखनीय है कि पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकथाम के लिए लाॅऊडस्पीकर के माध्यम से सजग किया जा रहा हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें