इस वर्ष 21 जून को छठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा तथा इसे डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म पर मनाया जाएगा
इस वर्ष योग का थीम होगा ‘‘योग एट होम एण्ड योग विद फैमिली”
महासमुंद
17 जून 2020/ कोविड-19 महामारी को कारण इस वर्ष 21 जून 2020 को छठवें
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा
तथा इसे डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म पर मनाया जाएगा। इस वर्ष की थीम ‘‘योग एट
होम एण्ड योग विद फैमिली” है। 21 जून 2020 की सुबह 07ः00 बजे आम जनता अपने
घरों से इस डिजिटल प्लेटफार्म पर योग दिवस समारोह में शामिल हो सकेंगे।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर होने वाले डिजिटल कार्यक्रम में शामिल
होने के लिए एवं सामान्य योग प्रोटोकाॅल की जानकारी के लिए आयुष मंत्रालय
द्वारा जारी विवरण सोशल मीडिया प्लेटफार्म में उपलब्ध है। सामान्य योग
प्रोटोकाॅल ¼CYP½ का
e-book और
video website:- Yoga.ayush.gov.in से भी
Download कर प्राप्त कर सकते है।
समाज
कल्याण विभाग के उप संचालक श्री धर्मेन्द्र साहू ने बताया कि कार्यक्रम के
अंतर्गत आयुष मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली “माई लाईफ माई योगा”
प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में कर रहा है, जिसमें प्रतिभागियों को तीन
यौगिक अभ्यासों (क्रिया, आसन, प्राणायाम, बंध या मुद्रा) का तीन मिनट का
वीडियो फेसबुक, ट्वीटर या इंस्टाग्राम पर ‘#MyLifeMyYoga’ पर
अपलोड करना होगा। साथ ही एक छोटे वीडियो संदेश में बताना होगा कि कैसे योग
क्रियाओं ने उनके जीवन को प्रभावित किया। आयोजन के संबंध में अद्यतन
सूचनाओं के लिए
innovate.mygov.in वेबसाईट का अवलोकन किया जा सकता है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें