कामधेनू महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों ने जैविक खाद बनाकर ... - CG Sandesh

कामधेनू महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों ने जैविक खाद बनाकर हो रहे हैं लाभान्वित, प्रभारी मंत्री श्री लखमा ने उनके कार्याें की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया

महासमुंद 19 जून 2020/ जिला मुख्यालय महासमुंद के निकटस्थ ग्राम बरोण्डा बाजार के महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं घुरवा से आर्थिक लाभ प्राप्त कर रही है। कामधेनू महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों ने आज यहां जिले के प्रवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा से मुलाकात कर बताया कि वे कृषि विभाग के सहयोग से गौठान के गोबर एवं अपशिष्ट पदार्थ का उपयोग कर जैविक खाद का उत्पादित कर रही हैं। महिला समूह के सदस्यों ने बताया कि यह कार्य उनके समूह ने दिसम्बर 2019 से प्रारम्भ किया था।

उन्होंने बताया कि राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के अंतर्गत निर्मित बने इस गौठान में आने वाले प्शुओं के उत्सर्जित अपशिष्ट पदार्थ से अब तक 35 क्विंटल जैविक खाद का उत्पादित किया जा चुका हैं। उत्पादित खाद जैविक खाद को प्रति क्विंटल 800 रूपए की दर से विक्रय किया जाता हैं। इससे उन्हें फायदा मिल रहा हैं। उत्पादित खाद को स्थानीय स्तर पर भी विक्रय किया जाता हैं। इस पर प्रभारी मंत्री श्री लखमा ने उनके इन कार्याें की सराहना करते हुए उनका हौसला आफजाई किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें