news-details

भाजपा भंवरपुर मंडल में 21 से 28 तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम- विद्या चौधरी

बसना - भारतीय जनता पार्टी महासमुंद जिला एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देशानुसार भंवरपुर मंडल में 21 जून से 28 जून तक मंडल एवं बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। उक्तआशय की जानकारी देते हुए भाजपा भंवरपुर मंडल अध्यक्ष विद्या चौधरी एवं महामंत्री करुणाकर उपाध्याय व उत्तर निषाद ने बताया कि प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देशानुसार 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मंडल के प्रत्येक बूथ स्तर पर योग दिवस के कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस के अवसर पर मंडल स्तर पर संगोष्ठी एवं बूथ स्तर पर स्मृति दिवस के कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही 25 जून से 28 जून तक आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाते हुए जिला स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।

भाजपा नेताओं ने बताया कि 28 जून को ही सुबह 11:00 बजे से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम करेंगे जिसमें मंडल एवं बूथ स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को इस कार्यक्रम में सहभागीता करवाने हेतु आग्रह किया गया है। जिले में वर्चुअल रैलियों का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय के माध्यम से सुनिश्चित किया गया है। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में मंडल अंतर्गत आने वाले प्रत्येक गांव और भूतों से कार्यकर्ता शामिल हो इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देशानुसार उपरोक्त समस्त कार्यक्रमों के क्रियान्वयन हेतु मंडल स्तर एवं जिला के विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों तथा सदस्यों को जानकारी दे दी गई है तथा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पार्टी संगठन द्वारा भी व्यापक रूप से लोगों से आग्रह किया गया है।






अन्य सम्बंधित खबरें