हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में ‘योगा एट होम विद फैमिली’ पर लगे आसन
कोरोना से लड़ने में मददगार योग, तंबाकू एवं अन्य नशा उन्मूलन में भी हो सकता है कारगर
21 जून को स्वास्थ्य अमले ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में योग कर व्हाट्सएप के माध्यम से निरंतर अभ्यास करने का संदेश प्रेषित किया
सोशल स्डिटेंसिंग बना कर लगाई गई दरी व चटाईयां, प्रशिक्षक, प्रोजेक्टर और टीवी देख कर लोगों ने सीखी सारी विधियां
महासमुंद
21जून 2020/ योगाभ्यास शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक तौर पर भी हमें
मजबूत बनाता है। कोविड-19 की वैश्विक महामारी से बचाव के दृष्टिगत सरकार की
ओर से इस बार 21 जून 2020 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन ‘योगा एट
होम विद फैमिली’ की थीम पर किया गया। जिले के अधिकांश हेल्थ एंड वेलनेस
सेंटर्स में पूर्व नियोजित समय सारणी अनुरूप सुबह छह तो कहीं-कहीं सात से
आठ बजे तक स्वास्थ्यकर्मी योगासन सिखा रहे थे। वहीं योग के चमत्कारी गुणों
से अवगत आमजन भी रुचि पूर्वक टेलिविजन पर नजरें गड़ाए नजर आए। घर में रह कर
ही अभ्यास का आनंद लिया गया।

इस
दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एसपी वारे के
निर्देशानुसार राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ
छत्रपाल चंद्राकर के मार्गदर्शन में योग प्रशिक्षक श्री देव कुमार डडसेना
भी सवेरे चार बजे से योगाभ्यास करने-कराने निकल पड़े, बारी-बारी कर कई हेल्थ
एंड वेलनेस सेंटर्स में दौरा कर योग की बारीकियों के बारे में अवगत कराया
गया। योग कक्षाओं में जिला दल राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के
सदस्य भी उपस्थित रहे। जिन्होंने नशा-उन्मूलन के लिए भी योगाभ्यास को कारगर
उपाए बतलाया।

इन दिनो कोरोना वायरस से बचाव और रोकथाम के लिए दुनिया भर
में योग गुरू लोगों को अपनी शारीरिक और मानसिक स्थिति को मजबूत करने के
साथ-साथ रोग-प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करने के लिए योग जैसे पौराणिक
व्यायाम करने का सुझाव दे रहे हैं। योगाभ्यास कराने वालों में एचडब्लूसी
बिरकोनी से डॉ बीएल मिश्रा, एचडब्लूसी भिखापाली से श्रीमती प्रियंका साहू,
एचडब्लूसी कोमाखान से सुश्री विनीता तिग्गा, एचडब्लूसी किसड़ी से श्रीमती
हेम कुमारी धु्रव, एचडब्लूसी सरायपाली से श्री पुरुषोत्तम पटेल सहित अन्य
कोरोना वॉरियर्स का योगदान सराहनीय रहा।

हमेशा से ही योग गुरू रहा है भारत
योग
को दुनिया भर में चर्चित भारत ने ही किया है। जानकारों के मुताबिक इस
संबंध मे दिसंबर 2014 तक संयुक्त राष्ट्र संघ को कराया गया और साल 2015 में
विश्व योग दिवस की शुरूआत हुई। इस दौरान थीम ‘सद्भाव के लिए योग’ था।पिछले
वर्ष इसे शांति संदेश प्रचार के उद्देश्य से मनाया गया। इस बार कोरोना के
संक्रमण फैलाव की आशंका का काट ढूंढ ‘योगा एट होम विद फैमिली’ की थीम को
भी, पहले की तरह ही सराहा गया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें