राज्य से आए अधिकारियों ने लिया जायजा, कोरोना टेस्टिंग के लिए लगेगी टू-नॉट मशीनें
”कोविड चिकित्सालय में पृथक रूप से तैयार हो रही कोरोना लैब में जांच के लिए जल्द लगेंगी ट्रू-नॉट मशीनें और बायोसेफ्टि कैबिनेट्स
सुरक्षा के लिए प्लस किट भी जल्द ही उपलब्ध कराए जाएंगे
राज्य से आए माइक्रोबायोलॉजिस्ट ने मुआयना कर ली जानकारी”
महासमुंद
21जून 2020/जिले में कोविड केयर सेंटर और कोविड चिकित्सालय का काम पूरा
होते ही ध्यान कोविड-19 के सैंपल जांच की ओर केंद्रिकृत किया जा रहा है।
इससे जल्द ही जिले के कोविड-19 के संदिग्धों एवं मरीजों की जांच जिले में
ही संभव हो सकेगी। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सैंपल जांच
सेवा शुरू करने के लिए सुनियोजित तरीके से आंकलन पूर्ण कर लिया गया।
उल्लेखनीय है कि संक्रमण रोकथाम के दृष्टिगत जिला चिकित्सालय के कोविड
सेक्शन में तैयार हो रही एक पृथक लैब में ही इसकी जांच होगी। कोविड नमूना
जांच को लेकर जिले में अब तक की जा चुकी तैयारियों सहित आगामी आवश्यकताओं
की पूर्ति के लिए शनिवार 20 जून 2020 को राज्य से महासमुंद आए
माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. निशांत मेश्राम ने निरीक्षण कर अद्यतन जानकारी
एकत्र की। इस दौरान आवश्यकता अनुरूप उपकरण की उपलब्धताओं को लेकर सूची
तैयारी की गई। जिसमें कोरोना वायरस के स्वाब नमूने जांचने के लिए ट्रू-नॉट
मशीनें लगाईं जाएगीं। साथ ही संक्रमण रोकथाम व यहां काम करने वाले
स्वाथ्स्कर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बायोसेफ्टि कैबिनेट्स
लगा कर प्लस किट की व्यवस्था भी होगी।
जिला
क्षय अधिकारी डॉ एनके मंडपे ने बताया कि ये मशीनें कोरोना जांच के लिए
बनाई गई अब तक अत्याधुनिक मशीनरी में शुमार हैं। इनमें चार क्वाड्रो
पार्ट्स होते हैं, जिनके जरिए एक समय में एक साथ चार अलग-अलग मरीजों के
नूमने जांचे जा सकेंगे। बताया जा रहा है कि शुरू होने जा रही इस जांच
सुविधा से कम समय और ऊर्जा की खपत कम होगी। केवल दो घंटों के भीतर ही पता
लगा लिया जाएगा की, कोरोना का संदिग्ध व्यक्ति कोविड-19 संक्रमित है या
नहीं। ऐसे में, कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी दिनों में जांच रिपोर्ट के
जल्दी मिलने से जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण एवं रोकथाम सहित उपचार की
सेवाएं भी कई गुना तेज गति से प्रदाय की जा सकेंगी। निरीक्षण के दौरान
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के जिला कार्यक्रम समन्वयक श्री उत्तम
श्रीवास एवं सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर श्री विनय नाग सहित अन्य विभागीय
अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें