जिले में लगातार हो रही बारिश से  नदी नाले उफान पर. - CG Sandesh

जिले में लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर.

महासमुंद जिले में  कल से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पर इसका असर पड़ा है. नदी नाले भी उफान में आने लगें है. आपको बता दें कि जिले भर में पिछले एक सप्ताह से लगातार रुक-रुक कर  बारिश हो रही है. जिसके कारण कई किसानों का खेती कार्य भी शुरू नहीं हो पा रहा है. हालांकि किसान खेती को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर चुके है. उन्हे इंतजार है तो बारिश के थमने का,  खेतों में लबालब पानी रहने से किसानों को अभी खेतों के सूखने का इंतजार करना पड़ेगा.


लगातार हो रही बारिश से जिले में तालाब, नदी, नाले व जलाशय लबालब होने की ओर है. सरायपाली में लागातार बारिश से कहीं-कहीं नालियां जाम हो चुकी है, लोगों के घरों में भी पानी घुसने लगा है. नगरपंचायत के कर्मचारी जाम खोलने का कार्य कर रहें है.



बारिश के चलते बागबाहरा के राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर भी पानी जाम हो गया.


फोटो खल्लारी अंचल में झमाझम बारिश, नदी नाला उफान पर


बसना  अंचल के साईं सरायपाली में

 वहीं बसना ब्लाक के  पलसापाली से भंवरपुर कुंतीनाला  ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना, पुलिया निर्माण कार्य अधूरा होने से ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें