26 जून को अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस
महासमुंद 22 जून 2020/ नशापान करने की प्रवृत्ति की रोकथाम तथा समाज में नशामुक्ति के पक्ष में सकारात्मक वातावरण निर्मित किया जाना वर्तमान समय मंे आवश्यक आवश्यक है। नशा पीड़ितों की संख्या में लगातार वृद्धि होना हम सभी के लिए चिन्ता का विषय है। इसकी रोकथाम के लिए समुदाय में जागरूकता लाना आवश्यक है। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री धर्मेन्द्र साहू ने बताया कि समुदाय की सहभागिता से नशापान के विरूद्ध व्यापक जनमत विकसित करने के लिए 26 जून 2020 को अन्तर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत, आबकारी विभाग एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन एवं विकास निगम के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते है।
उन्होंने बताया कि
इनमें रेडियो एवं दूरदर्शन से नशामुक्ति कार्यक्रमों का प्रसारण, जिले के
समस्त विभागों के समन्वय से नशापान के विरूद्ध समुचित कार्रवाई, नशा
पीडितों से प्रत्यक्ष संवाद कर उन्हें नशापान के दृष्परिणामों की जानकारी
देना, नशा मुक्ति साहित्यों का वितरण, नशा तथा एड्स प्रभावित क्षेत्रों में
व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार, विद्यार्थियों में नशापान के विरूद्ध
जागरूकता लाना, इसके लिए महाविद्यालय, विद्यालय में नशापान न करने के लिए
प्रेरक उद्बोधन का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त स्थानीय संस्कृति एवं
परम्पराआंे के अनुरूप अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकते हैं।