जिले में अब तक 56 जीत चुके हैं कोरोना से जंग - CG Sandesh

जिले में अब तक 56 जीत चुके हैं कोरोना से जंग

महासमुंद 22 जून 2020/ जिले में कोरोना संक्रमित पीड़ित मरीजों में लगातार सुधार हो रहा हैं। अब तक जिले में 56 कोविड-19 से संक्रमित मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली अद्यतन जानकारी के जानकारी के अनुसार रविवार 21 जून 2020 को तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हो गए हैं, जिन्हें चिकित्सालयों से छुट्टी दे दी गई हैं। उल्लेखनीय है कि सोमवार 22 जून 2020 की देर शाम समाचार लिखे जाने तक जिले से कोविड के उपचार के लिए 77 मरीजों को राजधानी के कोविड चिकित्सालयों में रिफर किया गया था। जिनमें से 56 प्रकरणों में मरीजों ने कोरोना (कोविड-19) से जंग जीत ली हैं और कोविड-19 के पॉजिटिव से निगेटिव होकर चिकित्सालयों से डिस्चार्ज किए गए हैं। वर्तमान में केवल 20 कोविड पॉजिटिव मरीज ही शेष रह गए हैं, जिनका उपचार अब भी जारी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें