कृषि विभाग में नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त - CG Sandesh

कृषि विभाग में नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

महासमुंद 24 जून 2020/ कृषि विभाग के उप संचालक श्री चिरंजीव सरकार ने सशक्त और शिकायत निवारण प्रणाली को कृषकों के प्रति अपने स्वयं के साथ-साथ कार्यालय स्टॉफ मैदानी अमलों की जिम्मेदारी पारदर्शी जवाबदेही स्पष्टता के साथ संस्कृति व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी के रूप में सहायक संचालक कृषि श्री एस.आर.डोंगरे को नोडल अधिकारी एवं सहयोग के लिए वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री के.एस. साहू (कार्यालयीन) को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। शिकायत निवारण के लिए दूरभाष क्रमांक 07723-222132 पर कार्यालयीन समय प्रातः 10ः30 बजे से शाम 05ः30 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें