अलग अलग मामलों में 47 लाख के गांजा के साथ 8 आरोपी पकड़ाये, 12... - CG Sandesh

अलग अलग मामलों में 47 लाख के गांजा के साथ 8 आरोपी पकड़ाये, 12 लाख के समान भी जप्त.

महासमुन्द पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है. तस्करों के खिलाफ़ पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए तीन मामलों में 8 तस्करों को गिरफ्तार करते हुए 4 किंवटल 70 किलो कीमती 47 लाख बरामद किया है.

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि यह जिले में अब तक की यह सबसे बड़ी कार्यवाही है. पुलिस ने बताया कि  देश में अनलॉक के बाद से छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्य उड़ीसा से लगातार गांजा परिवहन की शिकायत मिल रही है. जिसके तहत कार्यवाही के लिए सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था.

इसी क्रम में कल मुखबिर से सूचना मिली थी उड़ीसा की ओर से गांजा परिवहन किया जा रहा है जिस पर थाना सिंघोड़ा की टीम में नेशनल हाईवे में नाकाबंदी की. इसी दौरान उड़ीसा की ओर से आ रही स्वराज माजदा को रियाज ढाबा के सामने गनियारी पाली के पास रोका गया. वाहन में सवार एमपी के सागर निवासी सुमोद अहिरवार व विष्णु प्रसाद पटेल से पूछताछ की गई. उन्होंने उड़ीसा की ओर से प्याज लाने की बात कही. जिस पर पुलिस को शक हुआ और वाहन की तलाशी ली. जिसमें 14 बोरियों में गांजा भरा हुआ मिला. गांजा के संबंध में उन्होंने बताया कि वे इसे मध्यप्रदेश ले जा रहे थे. आरोपियों के पास से 420 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. इसी तरह सरायपाली क्षेत्र में बैतारी मोड़ के पास फिएट कार में सवार सेवक मालिक, रविंद्र दीप, विनोद मलिक व करेंद्र मलिक के पास से 40 किलो गांजा कीमती 400000 बरामद किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें