दो आरोपियों से अंग्रेजी व देशी शराब जप्त - CG Sandesh

दो आरोपियों से अंग्रेजी व देशी शराब जप्त

पटेवा पुलिस ने 27 जून को मुखबिर की सुचना पर दो आरोपियों से देशी महुआ व अंग्रेजी शराब जप्त किया है. जिसमे पुलिस ने आरोपी छोटू कुर्रे उम्र 23 साल निवासी पचरी के कब्जे से अवैध रूप से देशी महुआ शराब 6 लीटर, तथा संतोष सेन पिता लक्ष्मण सेन उम्र 34 साल निवासी रायतुम के कब्जे से 49 पव्वा अंग्रेजी शराब, एवम 02 लीटर देशी महुवा शराब जप्त कर दोनों के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर रिमांड पर भेजा है.

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशानुसार में एव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुपलेश कुमार पात्रे पिथौरा के मार्गदर्शन में हुआ.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें