बसना : कोरोना के 03 पॉजिटिव मरीज मिले
महासमुंद 29 जून 2020/ जिले में आज 29 जून 2020 को कोरोना के 03 धनात्मक प्रकरण की पुष्टि हुई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर ने जांच के बाद मामले के धनात्मक रिपोर्ट की सूचना जिला प्रशासन को दी है। जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ये सभी संक्रमित बसना विकासखण्ड के हैं। इनमें 2 पुरुष एवं 1 महिला हैं। ये तीनों ही संक्रमित ग्राम अखराभाठा तुकड़ा (बसना) के हैं, इन तीनों की उम्र 21 वर्ष है और ये सभी हनुमान गंज (उत्तरप्रदेश) से आए हैं। ये सभी संक्रमित क्वारेन्टीन सेंटर में हैं और इन्हें कोविड अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें