अपर कलेक्टर द्वय एवं लेखा अधिकारी को दी गई भावभिनी विदाई - CG Sandesh

अपर कलेक्टर द्वय एवं लेखा अधिकारी को दी गई भावभिनी विदाई

महासमुंद 30 जून 2020/ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल की उपस्थिति में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में अपर कलेक्टर द्वय मोहम्मद शरीफ खान एवं आलोक पाण्डेय तथा जिला पंचायत के लेखा अधिकारी सालिक राम बेलदार को अर्द्धवार्षिकीय पूर्ण होने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भावभिनी विदाई दी गई। ज्ञातव्य है कि अपर कलेक्टर द्वय एवं लेखा अधिकारी ने मध्यप्रदेश शासनकाल के समय से विभिन्न जिलो में रहकर कार्य किया हैं।


कलेक्टर गोयल ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में इन सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों के उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य की कामना की। उन्होंने महासमुंद जिले में इन अधिकारियों द्वारा लगभग एक माह के कार्यकाल में पर्याप्त सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दी और उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट एवं जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।  


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें