पुलिस कार्यालय महासमुंद में निरीक्षक अ कमलनारायण बंछोर एवं सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार दास को सेवानिवृत्त पर दी गई ससम्मान विदाई.
आज 30 जून 2020 को कमलनारायण बंछोर निरीक्षक अ एवं नंद कुमार दास सहायक उप निरीक्षक के सेवानिवृत्ति कार्यक्रम पुलिस कार्यालय महासमुन्द के सभागार में आयोजित हुई जिसमें पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अति.पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर, रक्षित निरीक्षक नीतिश आर नायर तथा कार्यालय में कार्यरत सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.
विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने सेवानिवृत्त कमलनारायण बंछोर एव नंद कुमार दास के विभागीय सेवा, डयूटी के प्रति समर्पण एवम स्वच्छ आचरण कि प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.
कार्यक्रम के अंत में कमलनारायण बंछोर व नंद कुमार दास को पुष्प माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ, शॉल, श्रीफल व मोमेंटो भेंट कर उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं खुशहाल पारिवारिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें