'नागिन 4' के सेट पर 'सांप' को होंठों से KISS करती दिखीं निया शर्मा, शेयर की ये खतरनाक फोटोज़
कोरोना काल में लॉकडाउन की वजह से पिछले तीन महीने से कई सीरियल्स की शूटिंग बंद थी। लेकिन अब महाराष्ट्र सरकार ने मेकर्स को शूटिंग फिर शुरू करने की इजाज़त दे दी है। इसी के साथ कई सीरियल्स की शूटिंग शुरू भी हो चुकी है। जिसमें एकता कपूर का सीरियल ‘नागिन 4’ भी शामिल है। नागिन 4 के सेट से शूटिंग की तस्वीरें भी आना शुरू हो चुकी हैं।
हाल ही में 'नागिन' एक्ट्रेस निया ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज़ शेयर कर बताया था कि तीन महीने बाद सीरियल की शूटिंग की शुरू हो चुकी है। अब एक्ट्रेस ने सेट से कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं जिसे देखकर कुछ सेकेंड के लिए तो आप डर जाएंगे।
निया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शूटिंग के दौरान की कुछ फोटोज़ शेयर की हैं जिनमें वो एक बड़े से सांप को किस करती नज़र आ रही हैं। फोटो में निया ने पीले रंग का सूट पहना हुआ है और उन्होंने बड़े प्यार से सांप को पकड़ा हुआ है और वो उसके होंठों पर किस कर रही हैं। निया ने सांप के साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। लेकिन ये पड़कर आप घबराइए मत क्योंकि निया ने जो सांप पकड़ रखा है वो नकली है।