किसी को पहले से थी सुशांत के सुसाइड की खबर? वायरल हो रहे ये ... - CG Sandesh

किसी को पहले से थी सुशांत के सुसाइड की खबर? वायरल हो रहे ये ट्वीट

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में जांच लगातार चल रही है लेकिन बावजूद इसके फैन्स हर कुछ दिनों में नए सवाल खड़े कर रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ ट्वीट्स को बेहिसाब तरीके से शेयर किया जा रहा है। इन ट्वीट्स में विकीपीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की टाइमिंग को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

वायरल हो रहे ट्वीट्स में फैन्स ने सुशांत सिंह राजपूत के विकीपीडिया पेज की रिवीजन हिस्ट्री शेयर की है। ट्वीट्स के मुताबिक सुशांत के विकीपीडिया पेज पर उनकी मौत की जानकारी 8 बजकर 59 मिनट पर अपडेट कर दी गई थी। जबकि अब तक उपलब्ध जानकारी के मुताबिक सुशांत करीब 9 बजकर 30 मिनट पर अपने कमरे से बाहर आए थे। उन्होंने जूस पिया था और फिर वापस अपने रूम में चले गए थे।

सुशांत की मौत की खबर करीब 12 बजे सामने आई। सोशल मीडिया पर जो ट्वीट्स वायरल हो रहे हैं उनमें लोग ये सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर ऐसा कैसे संभव है कि विकीपीडिया पर सुशांत की मौत की खबर पहले ही अपडेट कर दी गई थी। एक यूजर ने लिखा, "ऐसा कैसे संभव है कि एक इंसान विकीपीडिया पर ये जानकारी अपडेट करे कि वह रात 9 बजकर 8 मिनट पर आत्महत्या करके मर गया है।"

कुछ तो गड़बड़ है

यूजर ने लिखा, "इसका मतलब है कि किसी को उसकी मौत से पहले ये बात पता थी कि वह आत्महत्या कर लेगा।।। कुछ तो गड़बड़ है।।। सीबीआई को जांच करने की जरूरत है।" मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में जांच YRF तक पहुंच चुकी है। जहां तक विकीपीडिया पर मौजूद जानकारी की बात है तो आपको पता दें कि विकीपीडिया के उस पेज से इस जानकारी को अब एडिट करके हटा दिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें