सुशांत सिंह राजपूत-अंकिता लोखंडे का वह गाना सामने आया जो कभी नहीं हो पाया रिलीज
बॉलीवुड और टीवी जगत के जाने-माने एक्टर रहे सुशांत सिंह राजपूत के अचानक आत्महत्या जैसे कदम उठा लेने से हर कोई हैरान है। एक्टर के निधन के बाद से ही (Social Media) पर उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियोज छाए हुए हैं। एक्टर के निधन से ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि पूरा देश हैरान है। इस बीच एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड और उनकी को-एक्टर रहीं अंकिता लोखंडे भी काफी दुखी हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही अंकिता ने जैसे सोशल मीडिया से दूरी बना ली है। जहां एक्ट्रेस पहले अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ शेयर करती रहती थीं, वहीं सुशांत के निधन के बाद से वह सोशल मीडिया से पूरी तरह से गायब हैं। इस बीच दोनों का एक गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल, सुशांत और अंकिता की जोड़ी इनके टीवी शो 'पवित्र रिश्ता पर बनी थी। साथ काम करते हुए यह कपल नजदीक आ गया था। दोनों के रिश्ते की बात भी किसी से छिपी नहीं थी। दर्शकों ने भी इन्हें खूब प्यार दिया था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा गाना 'जैसी हो वैसी रहो (Jaisi Ho Waisi Raho)' भी दोनों के शो में काम करने के दौरान का ही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवित्र रिश्ता के दौरान शूट किया गया यह गाना 'जैसी हो वैसी रहो' पहले रिलीज नहीं हो सका था, लेकिन एक्टर के निधन के बाद अब उनका यह गाना फैंस के लिए किसी खूबसूरत याद से कम नहीं है और एक्टर के फैंस के लिए यह गाना अब रिलीज किया गया है।