जिला स्तरीय आरसेटी परार्मशदात्री समिति की बैठक सम्पन्न - CG Sandesh

जिला स्तरीय आरसेटी परार्मशदात्री समिति की बैठक सम्पन्न

जिला स्तरीय आरसेटी परार्मशदात्री समिति की बैठक इस वित्तीय वर्ष में विगत दिवस कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में डी.एल.सी.सी मीटिंग के साथ-साथ, जिला स्तरीय आरसेटी परार्मशदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल द्वारा संबंधित अधिकारियों से आरसेटी से संबंधित क्रियाकलापों के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई। इस दौरान देना आरसेटी के निदेशक श्री संजीव प्रकाश ने बताया कि राज्य सरकार की तरफ से प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूवात करने के लिए पत्र आने के उपरांत आरसेटी के द्वारा विभिन्न टेªडो में हितग्राहियों के लिए प्रशिक्षण प्रारम्भ किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आरसेटी संस्थान में मिट्टी भरने व सीसी रोड बनाने का अनुरोध किया गया। बताया गया कि आरसेटी संस्था के आस-पास बरसात के समय पानी भर जाता हैं। इस पर कलेक्टर ने मनरेगा के अंतर्गत जल्द से जल्द मिट्टी भरने व सीसी रोड़ बनाने के निर्देश दिए।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें