news-details

जगदीशपुर में इंटक की बैठक आयोजित

समीपस्थ ग्राम जगदीशपुर में भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह बैस के निर्देशन में महासमुन्द जिला में सदस्यताअभियान को आगे बढ़ाने एवं पदाधिकारीयों की नियुक्ति करने के लिए बैठक रखा गया था। जिसमें महासमुन्द जिला अध्यक्ष संतलाल बारीक,जिला उपाध्यक्ष महिपाल सिंह जटाल,सरायपाली के ब्लाक महामंत्री कांशीराम साहू, बसना ब्लाक अध्यक्ष राकेश साहू द्वारा ग्राम जगदीशपुर में इंटक के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारीदेते हुये सदस्यता अभियान चलाया गया। तथा जगदीशपुर में कुछ सदस्यों की नियुक्ति भी की गई। जिसमें इंटक के जिला प्रवक्ता श्रीमती कांति सूरजाल को नियुक्त किया गया। जिला सचिव प्रदीप प्रधान, माधव प्रधान को ब्लॉक महामंत्री, श्रीमती सारा दीप को महिला ग्रामीण अध्यक्ष, श्रीमती गुलापी को ब्लॉक सचिव, श्रीमती बसंती को ब्लॉक महिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही जिला अध्यक्ष संतलाल बारिक एवं जिला उपाध्यक्ष महिपाल सिंह के हाथों सभी नव नियुक्त पदाधिकारीयों को गमछा पुष्पहार एवं नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान करते हुये सम्मानित किया गया।




अन्य सम्बंधित खबरें