टेलीकाम कंपनी के टावर से 24 नग बैटरी पार, आधी रात को अलार्म ... - CG Sandesh

टेलीकाम कंपनी के टावर से 24 नग बैटरी पार, आधी रात को अलार्म के माध्यम से मिली सुचना.

टेलीकाम कंपनी के टावर से बैटरी चोरी होने की शिकायत महासमुंद थाने में की गई है. चोरी सेल्टर रूम के दरवाजा में लगे ताला को तोड़कर की गई है. 

मिली जानकारी के अनुसार कंपनी में टेक्नीशियन पद पर कार्यरत पुष्पेन्द्र को आधी रात करीब  00.30 बजे व्हाट्स एप के माध्यम से मैसेज आया कि बेलसोण्डा में डोर ओपन का अलार्म आ रहा है. फिर पुष्पेन्द्र ने OMCR आडिया कम्पनी रायपुर में मो0नं0 7773010147 पर फोन लगाकर कंफर्म किया और रात्रि 01 बजे एटीसी कंपनी का टावर ग्राम बेलसोण्डा जाकर देखा तो एटीसी कंपनी टावर में लगे तार फैन्सिंग कटा हुआ था.

जहाँ उसने सेल्टर रूम में जाकर देखा तो ताला टूटा हुआ था तथा सेल्टर रूम के अंदर लगे हुए अमर राजा कम्पनी के 600AH के 24 नग बैटरी नही था,  सेल्टर रूम के दरवाजा में लगे ताला को कोई अज्ञात चोर के द्वारा तोड़कर सेल्टर रूम के अंदर प्रवेश कर अंदर में रखे अमर राजा कम्पनी के 600AH के 24 नग बैटरी टावर में लगी इस्तेमाली कीमती 40,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें