Tiktok के बैन होने के पहले बॉलीवुड के 10 सुपरस्टार्स भी चीनी एप पर खूब एक्टिव थे
लद्दाख LAC पर चीन से तनाव के बीच भारत सरकार ने Tiktok समेत 59 चाइनीज ऐप को बैन कर दिया है। टिकटॉक बैन की मांग काफी पहले से उठ रही थी। टिकटॉक के भारत में करीब 40 मिलियन सब्सक्राइबर्स थे। टिकटॉक ने ना जाने कितने ही अनजान लोगों को सोशल मीडिया स्टार बना दिया। टिकटॉक भारत में कितना लोकप्रिय था इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि बॉलीवुड के तमाम सुपरस्टार्स भी इस ऐप पर सक्रीय थे ।
TikTok पर माधुरी दीक्षित, सनी लियोनी टिकटॉक के माध्यम से भी अपने फैंस से जुड़ी रहती थीं सनी लियोनी अकसर अपने फनी टिकटॉक वीडियोज के लिए चर्चाओं में बनी रहती थीं ।
शाहिद कपूर भी टिकटॉक वीडियोज बनाकर फैंस को एंटरटेन किया करते थे, जैकलीन का नाम टिकटॉक पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली अभिनेत्री में शामिल थी, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी टिकटॉक पर आईडी बना रखी थी, वह इस ऐप पर खूब सक्रीय भी रहते थे। फिल्म बाला में टिकटॉक सेंसेशन का किरदार निभाने वालीं यामी रियल लाइफ में भी टिकटॉक पर काफी एक्टिव थीं।
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा टिकटॉक पर भी लोगों को गुदगुदाते रहते थे, रितेश देशमुख भी टिकटॉक पर खूब एक्टिव थे तथा शिल्पा शेट्टी अकसर पति राज कुंद्रा के साथ टिकटॉक वीडियोज बनाया करती थीं। तथा नेहा कक्कड़ टिकटॉक पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलेब थीं। वह इस ऐप पर खूब एक्टिव भी रहती थीं