प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों में रिक्त प्रबंधक पद पर नियुक... - CG Sandesh

प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों में रिक्त प्रबंधक पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन 27 जुलाई 2020 तक करें.

जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के प्रबंध संचालक ने बताया कि जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित महासमुन्द के अंतर्गत प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति बढ़ाईपाली, बसना, मोहनमुड़ा एवं राजासेवैया मे रिक्त प्रबंधक पद के नियुक्ति के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 13 अप्रैल 2020 नियत की गई थी। कोरोना (कोविड-19) महामारी एवं लॉकडाउन के चलते नियत तिथी तक एक भी आवेदन प्राप्त नहीं होने के कारण अब आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2020 तक निर्धारित की गई है । इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि 27 जुलाई 2020 तक कार्यालय प्रबंध संचालक, जिला यूनियन महासमुन्द में आवेदन जमा कर सकते हैं। केवल रजिस्ट्रीकृत डाक द्वारा प्रस्तुत आवेदन ही मान्य किये जाएंगे। पूर्व में पात्रता संबंधी नियम एवं शर्ते पूर्ववत् रहेगा। जो अभ्यर्थी पूर्व में आवेदन जमा कर चुके हैं, वे भी नए सिरे से आवेदन प्रस्तुत करेंगे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें