'मेरा बेटा सुशांत सिंह राजपूत बहुत बहादुर था वो कभी आत्महत्य... - CG Sandesh

'मेरा बेटा सुशांत सिंह राजपूत बहुत बहादुर था वो कभी आत्महत्या नहीं कर सकता’ कहकर सुशांत सिंह के पिता ने ट्विटर के जरिये इंसाफ माँगा।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को अभी कुछ ही दिन बीते हैं। सुशांत के निधन के बाद से ही उनके फैंस लगातार सुशांत के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। पुलिस इस मामले की जांच में भी जुटी हुई है। लेकिन अब तक मामले को लेकर कोई खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि अब तक सुशांत के परिवार की तरफ से इस मामले को लेकर कोई खास प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। लेकिन अब हाल ही में सुशांत के पिता का एक ट्विटर अकाउंट सामने आया है जिसके जरिए वो अपने बेटे के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

दरअसल हाल ही में केके सिंह नाम से एक ट्विटर अकाउंट सामने आया है। ये ट्विटर अकाउंट सुशांत सिंह राजपूत के पिता का बताया जा रहा है। इस ट्विटर अकाउंट से कुछ ट्वीट किए गए हैं। जो काफी वायरल हो रहे हैं। इन ट्वीट्स के जरिए सुशांत सिंह राजपूत के लिए इंसाफ की मांग की गई है। साथ ही साथ मामले को लेकर सीबीआई जांच की मांग भी की गई है।

इस अकाउंट से एक ट्वीट जो सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है उसमें लिखा गया है, 'मेरा बेटा सुशांत सिंह राजपूत बहुत बहादुर था। मुझे मालूम है वो कभी आत्महत्या नहीं कर सकता। उसकी हत्या करके आत्महत्या साबित करने की कोशिश की जा रही है। मैं निवेदन करता हूं कि पूरे मामले की CBI जांच होनी चाहिए।' इसके अलावा अन्य ट्वीट्स में बॉलीवुड के कुछ लोगों को भी आड़े हाथों लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें