आज गुरु पूर्णिमा है तथा साथ ही पौने तीन घंटे का चंद्रग्रहण है इस मौके पर सुनिए 'चांद सिफारिश' से 'खोया-खोया चांद' तक खूबसूरत गाने
भारतीय समयानुसार ग्रहण सुबह 8 बजकर 38 मिनट से आरंभ हो गया है और करीब 2 घंटे 45 मिनट तक रहने के बाद करीब 11 बजकर 21 मिनट पर खत्म हो जाएगा। ग्रहण अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में देखा जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण भारत में सूर्योदय के बाद लगा है इस कारण भी यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई पड़ा रहा है। यह ग्रहण गुरु पूर्णिमा की तिथि पर लगा है। हिंदी सिनेमा में चांद को खूबसूरत अंदाज में पेश किया है। चांद पर कई गाने बनाए गए हैं जो सुपरहिट भी हुए हैं। चंद्र ग्रहण के मौके पर आज हम आपको चांद पर आधारित गीत सुनाते हैं।
खोया खोया चांद, खुला आसमान ये गाना फिल्म काला बाजार का है। इस गाने को मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज दी है। ये गाना देव आनंद और वहीदा रहमान पर फिल्माया गया है। चांद सिफारिश ये गाना आमिर खान और काजोल पर फिल्माया गया है। इस गाने को शान ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। ये गाना फिल्म फना का है जो साल 2006 में आई थी।
चांद छुपा बादल में इस गाने को अभिनेता सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन पर फिल्माया गया है। ये गाना साल 1999 में आई फिल्म हम दिल दे चुके सनम का है। इस गाने को उदित नारायण और अलका याग्निक ने गाया है।
चांद सितारे, फूल और खुशबू ये गाना चांद पर बना फिल्म कहो ना प्यार है का है। ये फिल्म साल 2000 में आई थी। इस गाने को कुमार सानू और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया है। इस गाने को अभिनेता ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल पर फिल्माया गया है।