आज सावन का पहला सोमवार है आइए जानते है उनके बारे में जो टीवी से लेकर फिल्मों तक भगवान भोलेनाथ का क़िरदार निभा चुके है।
आज से सावन मास और भगवान शिव की आराधना का महोत्सव शुरू हो गया है। आज सावन का पहला सोमवार है। इस मास भगवान शिव और पार्वती जी का मांगलिक मिलन हुआ। इस पूरे महीने के प्रत्येक सोमवार को शिव शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। अगर बात करें टीवी सीरियल की तो यहां पर भी शिव शंकर पर कई सीरियल बनाए गए। आइए आज के खास मौके पर बात करते हैं इन कार्यक्रमों की।
हर-हर महादेव रामायण में हनुमान के किरदार से फेमस हुए एक्टर दारा सिंह भी भगवान शिव का रोल निभा चुके हैं। 1974 में आई फिल्म हर-हर महादेव में दारा सिंह भगवान शिव बने थे। इस फिल्म का निर्देशन चंद्रकांत ने किया था। इस फिल्म में जयश्री गडकर पार्वती माता के किरदार में थीं।
देवों के देव महादेव लाइफ ओके पर प्रसारित हो चुके शो ‘देवों के देव महादेव’ सीरियल ने काफी लोकप्रियता हासिल की। इस शो में भगवान शिव का किरदार मोहित रैना ने निभाया था। ये शो ना सिर्फ मोहित के करियर का बल्कि उस चैनल का भी सबसे ज्यादा टीआरपी लाने वाला शो था। इसमें सोनारिका भदौरिया ने माता पार्वती और मौनी रॉय ने देवी सती का किरदार निभाया था।
शिव महिमा दूरदर्शन के प्रसिद्ध टीवी शो 'रामायण' में राम बने एक्टर अरुण गोविल भी भगवान शिव का किरदार निभा चुके हैं। फिल्म 'शिव महिमा' में अरुण गोविल ने भगवान शिव की भूमिका निभाई थी। रामायण की तरह ही ये शो भी काफी लोकप्रिय हुआ था। इस फिल्म का निर्देशन शांतिलाल सोनी ने किया था जबकि इसके निर्माता गुलशन कुमार थे। फिल्म शिव महिमा साल 1992 में आई थी।
ओम नमः शिवाय दूरदर्शन के लिए निर्देशक धीरज कुमार के द्वारा बनाए गए सीरियल ‘ओम नमः शिवाय’ में एक्टर समर जय सिंह द्वारा भगवान शिव का किरदार आज भी सबसे लोकप्रिय माना जाता है। समर जय सिंह की लोकप्रियता तो इतनी थी कि लोगों ने उन्हें भगवान शिव मानकर पूजना भी शुरू कर दिया था। वैसे तो और भी कई एक्टर हैं, जिन्होंने पर्दे पर भगवान शिव का रोल प्ले किया है, लेकिन जैसी पॉपुलैरिटी समर को मिली, वैसी शायद ही किसी और को मिली हो। समर ने इस शो के अलावा कई और शोज व फिल्मों में काम किया था। लेकिन लोगों के दिलोदिमाग से उनकी भगवान शिव वाली छवि नहीं निकल पाई