नोबल पुरस्कार से सम्मानित आज 6 जुलाई को दलाई लामा अपना 85 वा... - CG Sandesh

नोबल पुरस्कार से सम्मानित आज 6 जुलाई को दलाई लामा अपना 85 वां जन्मदिन मना रहे हैं. वे कई सारी फिल्मों में नजर आ चुके है.

14वें दलाई लामा ल्हामो थोनडप 6 जुलाई को अपना 85वां जन्मदिन मना रहे हैं. दलाई लामा को दुनियाभर में शांति का संदेश देने के लिए नोबल पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है. वे पिछले काफी समय से भारत में रह रहे हैं. दलाई लामा जब छोटे थे तभी से उन्हें फिल्मों से बहुत प्यार रहा है. बचपन से ही उन्हें घर के बाहर निकलने की ज्यादा इजाजत नहीं थी. उनका जीवन एक साधारण बच्चे से अलग था. उन्हें बचपन से ही भगवान के बराबर की उपाधि दी गई थी.

खाली समय में दलाई लामा अपने घर की छत पर चढ़कर दूरबीन की मदद से सारे शहर का नजारा देखते थे. वे लोगों को आते-जाते देखते थे और कुदरत की खूबसूरती देखते थे. एक दफा उन्हें पता चला कि फिल्म नाम की एक चीज होती है जिसे देखना काफी एंटरटेनिंग होता है. दलाई लामा की उम्र उस समय बहुत छोटी थी. भले ही वे एक बड़े पद पर थे मगर बावजूद इसके उनका दिमाग बच्चों सा ही था. उस समय तिब्बत में जहां दलाई लामा रहते थे वहां 2 अंग्रेज आकर ठहरे हुए थे.

हेनरिक ने बाद में तिब्बत और दलाई लामा से मिलने के अपने एक्सपीरिएंस पर एक किताब लिखी थी. किताब का नाम उन्होंने 7 इयर्स इन तिब्बत रखा था. इस किताब पर आगे चलकर एक इसी टाइटल से एक फिल्म बनी. फिल्म में हेनरिक का रोल एक्टर ब्रेड पिट ने प्ले किया था. जबकि दलाई लामा का रोल भूटानी एक्टर Jamyang Jamtsho Wangchuk ने प्ले किया था. फिल्म में इंडियन एक्टर डैनी डेनजोंग्पा भी अहम रोल में थे.

कई सारी फिल्मों में आए नजर बता दें कि दलाई लामा ने दुनियाभर को अपने ज्ञान के प्रकाश से सराबोर किया है. उन्होंने लोगों तक शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश पहुंचाने के लिए कई सारी किताबे लिखी हैं. करुणा का अभिप्राय कहे जाने वाले दलाई लामा ने कुछ फिल्मों में भी काम किया है. इन फिल्मों में ब्रिंगिंग तिब्बत होम, व्हाट रिमेन्स ऑफ अस, व्हील ऑफ टाइम, द सन बिहाइंड द क्लाउड्स, कुंदन और जर्नी ऑफ जैन्सकर जैसी फिल्में शामिल हैं.


अन्य सम्बंधित खबरें