कोरोना के खिलाफ जंग में अनिल कपूर ने महाराष्ट्र सरकार के फैस... - CG Sandesh

कोरोना के खिलाफ जंग में अनिल कपूर ने महाराष्ट्र सरकार के फैसले को सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की।

कोरोना वायरस का कहर भारत में लगातार जारी है। देशभर में अब तक कोरोना से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 7,19,665 हो गई है। जिनमें से 2,59,557 सक्रिय मामले हैं, 4,39,948 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं इस खतरनाक वायरस से अब तक 20,160 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र भारत के उन राज्यों में से एक है जहां कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार ने कोरोना को लेकर अहम फैसला लिया है, जिसकी अभिनेता अनिल कपूर ने तारीफ की है।

हाल ही में मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने राज्य में कोरोना पर काबू पाने के लिए फैसला किया है कि अब कोई भी शख्स बिना पर्ची या आत्म सत्यापन के बिना ही कोविड-19 की जांच करवा सकता है। ज्यादा टेस्टिंग से लोगों के मन से कोरोना वायरस का डर भी खत्म होगा। इस बात की जानकारी शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया पर दी है।

पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने ट्विटर पर लिखा, 'बीएमसी ने फैसला किया है कि बिना पर्ची या आत्म सत्यापन के बिना ही कोई भी टेस्ट करवा सकता है। आईसीएमआर के दिशानिर्देशों द्वारा लैब आरटी और पीसीआर टेस्ट कर सकती हैं। इससे नागरिक सुरक्षीत रहेंगे और उन्हें कोई शंका भी नहीं होगी।' राज्य सरकार के इस फैसला का अभिनेता अनिल कपूर ने स्वागत करते हुए एक शानदार फैसला बताया है।

 आदित्य ठाकरे के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अनिल कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बीएमसी की तरफ से बेहतरीन फैसला। टेस्टिंग बढ़ाना समय की मांग थी। लोगों तक सही जानकारी पहुंचना और उन्हें हर चीच से अवगत करना जरूरी है। इस प्रयास में सरकार का काम काफी अच्छा रहा है और इसकी तारीफ की जानी चाहिए।' सोशल मीडिया पर अनिल कपूर का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और अनिल कपूर के फैंस उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि अनिल कपूर सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर लगातार अपने फैंस और लोगों को कोरोना वायरस के लिए जागरूक कर रहे हैं। साथ ही सभी से इस दौरान अपना ख्याल रखने की भी सलाह कर रहे हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें