बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जगदीप जिन्हें 'सूरमा भोपाली' के ना... - CG Sandesh

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जगदीप जिन्हें 'सूरमा भोपाली' के नाम से जाना जाता था अभिनेता जगदीप का मुंबई में 81 साल की उम्र में निधन हो गया। जगदीप के ये कुछ किरदार है..

फिल्म इंडस्ट्री में निर्माताओं के पसंदीदा रहे जगदीप उर्फ सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। कॉमेडी में जगदीप ने खुद को इस तरह स्थापित किया था कि शायद ही कोई दूसरा कलाकार कभी ही उनकी जगह ले पाए। वो उन सहायक कलाकारों में से थे जिन्हें देश के प्रधानमंत्री ने सम्मानित किया था। भले ही आज जगदीप हमारे बीच न रहे हों लेकिन उनके निभाए ये 10 किरदार हमेशा याद किए जाएंगे।

फिल्म : दो बीघा जमीन (1953), उस समय जगदीप एक बाल कलाकार के रूप में काम करते थे। अपनी इस फिल्म में एक जूते पोलिश करने वाले का किरदार दिया। यह एक कॉमेडी किरदार था, जिसमें जगदीप लोगों को चुटीले संवाद बोलकर जूते पोलिश करवाने के लिए बुलाते हैं। साथ ही अपनी बिरादरी वालों पर रौब भी जमाते हैं।

फिल्म : आर पार (1954),अजीब से नाम से ही अंदाजा हो गया होगा कि जगदीप ने इसमें भी एक कॉमेडियन का किरदार ही किया है। गुरु दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जगदीप ने गुरु दत्त के ही पार्टनर का किरदार निभाया है। शुरुआत से लेकर अंत तक दोनों एक साथ रहते हैं। उनके किरदार की खास बात यह है कि गुरु दत्त पूरे वयस्क हैं, और जगदीप एक बालक।

फिल्म : हम पंछी एक डाल के (1957), बच्चों के बेहतरीन काम की वजह से सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का फिल्मफेयर जीतने वाली इस फिल्म में जगदीप ने मुख्य किरदार राजेंद्र मेहरा (मास्टर रोमी) के सहपाठी का किरदार निभाया है। इस किरदार के लिए जगदीप की बहुत तारीफ हुई थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने उन्हें खुद पुरस्कृत भी किया था।

फिल्म : शोले (1975) रमेश सिप्पी की प्रतिष्ठित फिल्म 'शोले' का तो हर किरदार लोगों को जुबानी याद हैं। यहां से ही जगदीप को सूरमा भोपाली के नाम से ही जाना जाने लगा था। जगदीप का यह रूप लोगों की बहुत पसंद आया। जगदीप जी ने फिल्म : पुराना मंदिर (1984) में, फिल्म : अंदाज अपना अपना (1994)में,  फिल्म : चाइना गेट (1998) में, फिल्म : बॉम्बे टू गोआ (2007) में अपना क़िरदार निभाने के साथ साथ वो कई और फिल्मों में नजर आए वे अपने कॉमिक कैरेक्टर में नामी चोरों को पकड़वाने और खुद की तारीफ करने की जो एक्टिंग जयदीप ने की वह दर्शकों के दिलों में अमर हो गई.



अन्य सम्बंधित खबरें