महासमुंद : जिले के युवक-युवतियों के लिए 15 जुलाई के बाद से विभिन्न प्रकार के आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ
बड़ौदा आरसेटी जो कि बैंक ऑफ बड़ौदा के द्वारा प्रायोजित है। इस संस्थान के द्वारा जिले के युवक, युवतियों के लिए आगामी 15 जुलाई 2020 के बाद से विभिन्न प्रकार के आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा। बड़ौदा आरसेटी के निदेशक ने बताया कि इसमें फ्रीज व एसी बनाना, इलेक्ट्रिशियन, मुर्गी पालन (पोल्ट्री), दोपहिया वाहन मरम्मत, कम्प्यूटर डी.टी.पी एवं महिलाओं को सिलाई में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह सभी प्रशिक्षण पूर्णतः आवासीय व निःशुल्क रहेगा। जिसमें प्रशिक्षण के साथ- साथ बैकिंग की जानकारी, मोटीवेशनल कक्षाएँ ली जाएगी। प्रशिक्षण समापन के दिन प्रमाण पत्र का भी वितरण किया जाएगा।
प्रशिक्षणार्थियों
को प्रशिक्षण के लिए आवश्यक दस्तावेज इसमें आवेदक व आवेदक, की उम्र 18
वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए, बी.पी.एल प्रशिक्षणार्थियों को
प्राथमिकता, तीन-तीन पासपोर्ट साईज की फोटोग्राफ जमा करना होगा। इच्छुक
प्रशिक्षणार्थी जो प्रशिक्षण लेना चाहते हैं, वे निम्न दस्तावेज की
स्वप्रमाणित फोटोकापी के साथ बड़ौदा आरसेटी कार्यालय, बरोण्डा बाजार
महासमुन्द में सम्पर्क कर सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए सुबह
10 बजे से शाम 6 बजे तक कार्यालय के श्री प्रतीक गुप्ता-9340281974, श्री
कमलेश पटेल- 9754079127, श्री राजू निर्मलकर-9131065767, श्री अक्षय
राजपूत- 8319462874, एवं श्री दिलीप प्रजापति- 9753524758 7992242481 के
मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।