महासमुंद :  जिले में वृहद वृक्षारोपण - CG Sandesh
प्रतीकात्मक तस्वीर

महासमुंद : जिले में वृहद वृक्षारोपण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वृक्षारोपण के जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से पौधा रोपण तीन चरणों में किया जाएगा। जिसके तहत् प्रथम चरण में शासकीय भवन स्कूल, आश्रम-छात्रावास में एक हजार 137 मुनगें, आॅगनबाड़ियों में 05 हजार 535 मुनगें, एक हजार 177 स्कूलों में 05 हजार 885 मुनगें तथा 94 छा़त्रावासों में 470 मुनगंे के पौधें का रोपण जनप्रतिनिधियों, शासकीय अधिकारी- कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा किया गया।

वनमंडलाधिकारी मयंक पाण्डेय ने बताया कि द्वितीय चरण में जिले के अंतर्गत सीडबाल रोपण, वन एवं वनोत्तर क्षेत्रों में फलदार वृक्ष एवं सब्जी बीज का छिड़काव एवं अन्य विभागों द्वारा किया जाने वाला वृक्षारोपण 11 जुलाई 2020 को जिला स्तरीय वृहद वृक्षारोपण अभियान के रूप में किया जाएगा। विभागों में वृक्षारोपण का लक्ष्य 1 लाख 73 हजार 860 पौधे, फलदार बीज एक हजार किलोग्राम, सब्जी बीज 200 किलोग्राम एवं 1 लाख नग सीडबाल की बोआई विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में रोपण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभागीय रोपण का लक्ष्य 7 लाख 55 हजार 606 पौधे के विरुद्ध 09 जुलाई 2020 तक 4 लाख 45 हजार 290 पौधे रोपित किये जा चुके है तथा रोपण कार्य निरन्तर प्रगति पर है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें