अब बिजली गिरने से पहले ही मिलेगी जानकारी, 40 मिनट पहले आपको ... - CG Sandesh

अब बिजली गिरने से पहले ही मिलेगी जानकारी, 40 मिनट पहले आपको कर देगा अलर्ट

बारिश के सीजन में अब बिजली (गाज) गिरने की सूचना आधे घंटे पहले ही मिल सकती है। दरअसल, दामिनी ऐप तैयार किया गया है, जिसमें गाज गिरने का अलर्ट और बचाव दोनों की जानकारी चंद मिनटों में मिल जाएगी।

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक दीपांशु मुखर्जी ने बताया कि इस ऐप को एंड्रायड फोन पर आसानी ने गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।इसमें रजिस्ट्रेशन करने के बाद लोकेशन डालने पर यह ऐप उस स्थान में बिजली गिरने की संभावना होने पर उपयोगकर्ता को सूचना दे देता है। यह ऐप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। दोनों भाषाओं में से संचालित किया जा सकता है। दीपांशु मुखर्जी ने बताया कि एक रिसर्च के मुताबिक दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली मौतों में सबसे ज्यादा गाज गिरने से लोगों को मौत होती है।

महासमुंद जिला भी इससे प्रभावित है। इस बात को ध्यानमें रखकर दुर्घटनाओं को कम करने के लिए यह ऐप बनाया गया है। इस ऐप से लोगों को मदद मिलेगी। यहऐप आईआईटी पुणे के विशेषज्ञों ने तैयार किया है। उन्होंने बताया कि ऐप के अलर्ट करते ही उस क्षेत्र से हट जाएं, जहां अलर्ट किया गया है। किसी सुरक्षित स्थान पर खड़े हो जाएं। यह ऐप 40 किमी की परिधि में कहां बिजली गिरने वाली है, यह जानकारी दे देता है। दीपांशु मुखर्जीने बताया कि इस ऐप में यह भी जानकारी मिलेगी कि बिजली गिरने पर इससे सुरक्षा कैसे की जाए और प्राथमिक मेडिकल उपचार कैसे की जाए। उन्होंने बताया कि गाज जानवरों पर भी गिर रही है। इस वजह से बचाव जरूरी है। इसी देखते हुए ऐप तैयार किया गया है।

आसमान के बदलते रंग व हवा के वेग पर रखें नजर

दीपांशु मुखर्जी ने बताया कि लोगों को आसमान के बदलते रंग और हवा के वेग पर नजर रखनी चाहिए। गड़गड़ाहट सुनाई देने पर सावधान रहें। आकाशीय बिजली के संपर्क में आने से बचें। घर के अंदर ही रहनाचाहिए और यात्रा से बचना चाहिए।बिजली के उपकरणों को अनप्लग करें। स्नान के लिए शावर के उपयोग से बचें। बहते पानी से दूर रहें। घर के बाहर सुरक्षित आश्रय लेना चाहिए।

ऐप से भी घर बैठे मिलती है जानकारी

दीपांशु मुखर्जी ने बताया कि कृषि और मौसम से संबंधित जानकारी व सलाह के लिए पहले से ही मेघदूत ऐप है। इस ऐप से खेती-किसानी और पशुपालन की भी सारी जानकारियां मिलती हैं। उन्होंने बताया कि इस ऐप से बारिश कब होने वाली है। कब कौन सी फसल लेनी है। इसकी जानकारी दी जाती है। यह पिछले साल ही शुरू हुआ था। क्षेत्रीय भाषा में भी सलाह दी जाती है।

ऐप डाउनलोड करने के लिया https://play.google.com/store/apps/details?id=com.lightening.live.damini&hl=hi इस लिंक पर क्लिक करें.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें