नवगठित कृषि स्थाई समिति की प्रथम बैठक सम्पन्न
कृषि
स्थायी समिति की बैठक 10 जुलाई 2020 को
कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी लभराखुर्द महासमुंद में
आयोजित किया गया। बैठक की शुरूआत कृषि स्थाई
समिति के सदस्यों का विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इसके उपरांत सदस्यों ने
महासमंुद विकासखण्ड को खरीफ वर्ष-2020 के लिए प्राप्त विभिन्न योजनांतर्गत फसल प्रदर्शन एवं
अन्य विभागीय कार्यों की लक्ष्य एवं पूर्ति के संबंध में
विस्तार से समीक्षा की। इसके अलावा उद्यानिकी
विभाग, मछली पालन व जल संसाधन और कृषि अभियांत्रिकी के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागीय योजनाओं के
बारे में सदस्यों को जानकारी दी गई। इस अवसर
पर कृषि स्थायी समिति के सभापति दिग्विजय साहू, यतेन्द्र कुमार साहू, कुणाल
चन्द्राकर, मती रंजिता जागड़े एवं मति अश्वनी दीवान जनपद सदस्य तथा कृषि व समवर्गीय विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।