हेमंत राठौड़ स्मृति उपवन में रोपे गए फलदार व छायादार पौधे  - CG Sandesh

हेमंत राठौड़ स्मृति उपवन में रोपे गए फलदार व छायादार पौधे

प्रेस क्लब महासमुन्द के संयोजन में दलदली रोड महासमुन्द स्थित भूखण्ड पर " हेमंत स्मृति उपवन" बनाया जा रहा है। राठौड़ परिवार के समन्वय से उपवन विकसित करने 11 जुलाई को करीब एक सौ पौधे रोपे गए। उपवन में 500 पौधे रोपकर छाया और फल के साथ ही आसपास के रहवासियों को शुद्ध हवा मुहैया कराने की योजना है।

विधायक विनोद चंद्राकर और प्रकाश राव साकरकर ने कदंब का पौधा रोपकर पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। बाद राठौड़ परिवार से सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक तोषण राठौड़, सेवानिवृत्त डिस्ट्रिक्ट जज महेंद्र राठौड़, नोटरी भूपेंद्र राठौड़, सेवानिवृत्त एएफओ कुशल राठौड़, भव्य, राजकुमार, भरत के अलावा गुजराती समाज से जसवंत मेहता, मनीष सरवैया, शिक्षक प्रमोद कन्नौजे, प्रेस क्लब महासमुन्द अध्यक्ष आनंदराम साहू, उपाध्यक्ष संजय महंती, महासचिव रविन्द्र विदानी, संगठन प्रचार मंत्री प्रभात महंती, संरक्षक सालिक राम कन्नौजे, केपी साहू, अजय पांडेय, विजय चौहान, भरत यादव, एतराम साहू ने उपवन में जाम, जामुन, काजू, बादाम, नीम, कदंब, पीपल, आंवला, शीशम, बिल्व, कटहल आदि के पौधे रोपे।

पौधरोपण पश्चात श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। प्रेस क्लब अध्यक्ष आनंदराम साहू ने वरिष्ठ पत्रकार हेमंत राठौड़ का पुण्य स्मरण करते हुए उनके सामाजिक सरोकार को चिर स्थायी बनाये रखने हर संभव कार्य करने की बात कही। उपवन में रोपे गए पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी राठौड़ परिवार ने ली। प्रेस क्लब के सदस्य भी समय-समय पर उपवन में देखभाल करने और पौधों को पेड़ बनाने सतत निगरानी करने का संकल्प लिया। शांति पाठ अजय पांडेय और आभार प्रदर्शन सेवानिवृत्त जज महेंद्र राठौड़ ने किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें