छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ ब्लॉक इकाई बसना की नवीन कार्यकारणी का चुनाव आज बसना जनपद के सभागार में निर्विरोध रूप से सम्पन्न हुआ, जिसमें पूर्व अध्यक्ष नरेश को पुनः अध्यक्ष चुना गया
बसना की नई कार्यकारिणी का चुनाव आगामी तीन वर्षों के लिए आज जनपद पंचायत बसना के सभागार में प्रातः 10 बजे सभी सदस्यों की उपस्थिति में, सर्वसहमति से निर्विरोध हुआ जिसमें नरेश कुमार पटेल को पुनः अध्यक्ष चुना गया, नवीन कार्यकारणी में 3 महिला सदस्यों को जगह मिली, उपाध्यक्ष पद पर सरोज दीपक को चुना गया तो कार्यकारणी में अम्बिका साहू और यशोदा चौधरी को जगह मिली।
चुने गए पदाधिकारी व कार्यकारिणी इस प्रकार है
बसना सचिव संघ संरक्षक
जयलाल पटेल, देवधर चौहान, सुभाष पटेल,
अध्यक्ष नरेश कुमार पटेल
उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, सरोज दीपक,
सचिव ताजेश साहू
सहसचिव हरिश मानिकपुरी
कोषाध्यक्ष ललितकुमार भोई
सलाहकार मतंगलाल पटेल, बाबूलाल पटेल,
प्रवक्ता कैलाश साव
मीडिया प्रभारी लक्ष्मीनारायण दास, छोटेलाल चतुर्वेदी
महामंत्री देवेंद्र चौधरी
कार्यकारिणी
सूरज निषाद, युवराज मांझी, रथलाल यादव, निमन्कर पटेल, अम्बिका साहू, यशोदा चौधरी, दीनदयाल चौहान, शुक्लाचरण चौहान, झसकेतन साहू, मेघनाथ पटेल और देवराज चौधरी
नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को जनपद पंचायत बसना के मुख्यकार्यपालन अधिकारी जीडी सोनवानी पंचायत, इंस्पेक्टर संतलाल साहू, खेमराज दाता और जनपद के अधिकारी कर्मचारियों ने बधाई दी।