महासमुंद : कन्टेन्टमेंट जोन की व्यवस्था के लिए अधिकारी नियुक्त
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी गोयल ने सरायपाली के ग्राम पाटसेन्द्री
में कोरोना पाॅजिटीव केस मिलने पर इसे कन्टेन्टमेंट जोन घोषित किया गया
हैं। जोन में समुचित कार्रवाई एवं जरूरी व्यवस्थाओं के लिए प्रभारी
अधिकारी नियुक्त किए है। इंसीडेन्ट कमांडर सरायपाली के अनुविभागीय अधिकारी
श्री कुणाल दुदावत को बनाया गया हैं। कंटेनमेंट जोन में दुकानें एवं
वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों एवं आवागमन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
अनुविभागीय
अधिकारी (पुलिस) श्री विकास पाटले, केवल एक प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था
हेतु बेरिकेटिंग के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री
एस.आर. सिन्हा, काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए सिविल सर्जन डाॅ. आर.के. परदल,
प्रवेश एवं निकास सहित क्षेत्र की सेनिटाईजिंग व्यवस्था एवं आवश्यक वस्तुओं
की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जनपद पंचायत सरायपाली के मुख्य
कार्यपालन अधिकारी श्रीमती स्निग्धा तिवारी, स्वास्थ्य टीम को एस.ओ.पी.
अनुसार दवा, मास्क, पी.पी.ई. किट इत्यादि उपलब्ध कराना एवं बायोमेडिकल
अपशिष्ट प्रबंधन के लिए खंड चिकित्सा अधिकारी डाॅ अमृत लाल, घरों का एक्टिव
सर्विलांस के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक श्रीमती कामिनी
पटेल, खंड स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष में व्यवस्था के लिए विकासखण्ड
शिक्षा अधिकारी श्री आई.पी. कश्यप, पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में तहसीलदार
श्री युवराज सिंह कुर्रे होंगे।
कंटेनमेंट जोन के लिये गूगल मैप तैयार
करने के लिए (राजस्व अमले द्वारा दिये गये नजरी नक्शा के आधार पर) जिला
विज्ञान एवं सूचना अधिकारी श्री आनंद सोनी एवं ई-जिला प्रबंधक श्री
भूपेन्द्र अंबिलकर, भू-अभिलेख शाखा के सहायक अधीक्षक श्री आदित्य कुंजाम को
नियुक्त किया गया हैं। सभी अधिकारी-कर्मचारी आपस में समन्वय बनाकर उक्त
समस्त कार्यों का निर्वहन करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर उपरोक्त कार्यों के लिए
अन्य स्थानीय अमलों की ड्îूटी लगाने के लिए भी अधिकृत होंगे। यह आदेश
तत्काल प्रभावशील होगा।