देर रात महासमुंद जिले से पाए गए दो कोरोना के मरीज, प्रदेश मे... - CG Sandesh

देर रात महासमुंद जिले से पाए गए दो कोरोना के मरीज, प्रदेश में सक्रिय संक्रमितों की संख्या अब 1282.

कल गुरूवार देर रात महासमुंद जिले में दो व्यक्तियों की क़ोरोना जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव पाई गई है.  मिली जानकारी के अनुसार पाए गए संक्रमितों में से एक कुम्हार पारा संकरा,  ब्लॉक पिथोरा का है तथा दूसरा वार्ड क्रमांक 17 NANDGAON  ब्लॉक महासमुंद का है.

दोनो लोग अपने-अपने अपने क्षेत्र के स्थानीय है. दोनो के रैंडम सेम्पल लिए गए थे. जिनकी जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव रिपोर्ट आयी. मिली जानकारी अनुसार इन्हें इलाज के लिए राजधानी रायपुर भेजा गया है.

वहीँ प्रदेश की बात करें तो प्रदेश में देर रात कोरोना से मिलने वाले संक्रमितों की संख्या ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, प्रदेश में 197 नए कोरोना के नए मरीज मिले. जबकि 127 मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज भी किये गए है.

प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1282 हो गई है, जिनका इलाज जारी है. इसके साथ ही मौत के आंकड़े भी बढ़कर 21 हो चुके हैं.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें