अस्पताल में भर्ती अमिताभ बच्चन आधी रात को भावुक होकर ट्वीट क... - CG Sandesh

अस्पताल में भर्ती अमिताभ बच्चन आधी रात को भावुक होकर ट्वीट किया ।

अभिनेता अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन कुछ दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जब से इस बात की खबर लोगों को लगी है, तभी से बच्चन परिवार के लिए दुआएं की जा रही हैं। कहीं अमिताभ के लिए हवन किए जा रहे हैं तो कहीं उनके लिए मंदिरों में पूजा हो रही है। फैंस का ऐसा प्यार देखकर अमिताभ भावुक हो उठे हैं। हाल ही अमिताभ ने ट्वीट करते हुए सभी का आभार जताया।

अमिताभ बच्चन इस समय मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक, अमिताभ को किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं है। उधर अभिनेता के चाहने वाले लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से अमिताभ के लिए प्यार भेज रहे हैं। ऐसा प्यार देखकर अमिताभ भी भावुक हो गए हैं।

हाल ही में अस्पताल से अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, 'मुझे एसएमएस, व्हाट्सएप, इंस्टा, ब्लॉग और सभी सोशल मीडिया माध्यमों से हमारी भलाई के लिए आपका आशीर्वाद, प्यार और प्रार्थनाएं मिलती हैं। मेरी कृतज्ञता की कोई सीमा नहीं है। अस्पताल का प्रोटोकॉल प्रतिबंधात्मक है, मैं और अधिक नहीं कह सकता .. प्यार।'

याद दिला दें कि इससे पहले अमिताभ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर के साथ कैप्शन में अमिताभ ने लिखा, 'ईश्वर के चरणों में समर्पित'। इस तस्वीर के जरिए अमिताभ ने खुद को प्रभु के चरणों में समर्पित कर दिया। बता दें कि ये तस्वीर विट्ठल रुक्मिणी जी की है, जिनका मंदिर महाराष्ट्र के भीमा नदी के तट पर बना हुआ है। कहा जाता है कि ये एक मात्र ऐसा मंदिर है, जहां श्रीकृष्ण को उनकी पत्नी रुक्मणी के साथ पूजा जाता है। गौरतलब है कि 11 जुलाई को अमिताभ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अमिताभ के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पूरे परिवार का टेस्ट किया गया। जिसमें जया बच्चन को छोड़कर सभी कोरोना पॉजिटव पाए गए।


अन्य सम्बंधित खबरें