भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास में दिखे कोरोना के प्रारंभिक लक्... - CG Sandesh

भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास में दिखे कोरोना के प्रारंभिक लक्षण, मचा हडकंप

चार दिन पहले यानी 13 जुलाई को महासमुंद में प्रेस वार्ता लेने वाले भाजपा नेता गौरीशंकर को कोरोना के प्रारंभिक लक्षण सामने आया है। नेता ने खुद सोशल मीडिया में कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। और उनसे संपर्क में आने वाले व्यक्ति को जाँच के लिए कहा है. बतादें 13 जुलाई को हुए प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने तुमगांव पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताया था। प्रेस वार्ता में भाजपा के कई नेता सहित यहां के तमाम मीडियाकर्मी मौजूद थे। जैसे ही नेता को कोरोना संक्रमित की खबर आई नेताओं और मीडिया जगत में हड़कंप है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें