महासमुंद पुलिस थाना कोमाखान की कार्यवाही 600 बोरी डीएपी खाद अवैध परिवहन करते हुए किया जप्त
पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मेघा टेम्भूरकर साहू तथा SDOP महोदया लितेश सिंह के मार्गदर्शन में लगातार अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की कार्यवाही चल रही है ।
इसी क्रम में दिनांक 18.07.2020 को सुबह 07:00 बजे उड़ीसा बार्डर टेमरी वनोपज जांच नाका में संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेंकिग के दौरान ट्रक क्रमांक CG04 GK 3787 चौदह चक्का को रोका गया । वाहन चालक युवराज साहू से पूछताछ करने पर बताया कि ट्रक में 600 बोरी डीएपी खाद लोड है, जिसे कृष्णा गोदाम विधान सभा रोड मंदिर हसौद से लोड कर सुरेश अग्रवाल खरियार रोड उड़ीसा ले जाना बताया ।
उक्त वाहन चालक को उक्त डीएपी खाद परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने धारा 91 जा.फौ. का नोटिस देने पर कोई वैध दस्तावेज नही होना लिख कर दिया । उपरोक्त ट्रक में अवैध रूप से डीएपी खाद परिवहन करते पाये जाने से मौके पर पंचनामा कार्यवाही किया एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु कृषि विभाग बागबाहरा को सुपुर्द किया । उपरोक्त कार्यवाही थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी तिलेश्वर यादव के नेतृत्व में निरीक्षक प्रदीप मिंज,सउनि कौशल साहू, श्यामचरण ध्रुव व आरक्षक भुनेश्वर बंजारे, राजुमार रात्रे, द्वारा किया गया।