महिला बाल विकास विभाग की संचालक ने राजधानी की आंगनबाड़ियों क... - CG Sandesh

महिला बाल विकास विभाग की संचालक ने राजधानी की आंगनबाड़ियों का किया आकस्मिक निरीक्षण : पूरक पोषण आहार वितरण में अनियमितता के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की अनुशंसा

महिला बाल विकास विभाग की संचालक दिव्या उमेश मिश्रा ने आज राजधानी में आंगनबाड़ियों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरक पोषण आहर वितरण सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वन का जायजा लिया।

संचालक ने रायपुर शहर की 2 परियोजनाओ की कुशालपुर, ईदगाहभाटा, पंचपथ चौक सहित 5 आंगनबाड़ियों को देखा। निरीक्षण में रायपुर शहर-1 के 3 आंगनबाड़ियों में हितग्राहियों को पोषण आहार वितरण में अनियमितता पाए जाने पर सभी उत्तरदायी अधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। इस दौरान अधीनस्थ विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें