ओम नारायण शर्मा बने कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष  - CG Sandesh

ओम नारायण शर्मा बने कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न

महासमुन्द, जिले के समस्त विकासखण्ड के तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारियों की बैठक जिला मुख्यालय में आयोजित की गई जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला पदाधिकारियों का चुनाव प्रांतीय पदाधिकारी अजय तिवारी की उपस्थिति में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ.

बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा ओम नारायण शर्मा, शिक्षक, शासकीय उच्च प्राथमिक शाला खट्टा को अध्यक्ष बनाया गया. अन्य पदाधिकारियों में सुरेश कुमार पटेल, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली को सचिव, दीपक तिवारी, आर.एच.ओ. महासमुन्द को वरिष्ट उपाध्यक्ष तथा आर.के.अवस्थी आर.एच.ओ. पिथौरा को संयोजक बनाया गया. चुने हुए पदाधिकारियों द्वारा शीघ्र ही कार्यकारणी का गठन सर्वसम्मति से किया जावेगा. संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं सेवानिवृत कर्मचारी प्रमोद तिवारी ने निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें