किसानों से 1 क्विंटल 76 किलो गोबर खरीद कर 352 का भुगतान, गोधन न्याय योजना की शुरूआत.
ग्रामीण क्षेत्रो के रीति-रिवाज के साथ मनाया गया हरेली का त्यौहार
आज महासमुन्द जिले के बसना विकासखण्ड के ग्राम पँचायत मेढापाली के ठुठापाली के गोठान में समिति के रजिस्टर में गोबर खरीदी की मात्रा दर्ज किया गया. और गोबर विक्रेता ने किसानों को गोबर का नगद भुगतान किया. इसके साथ ही गाँव में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ हरेली का त्यौहार मनाया गया.
बताया
गया कि यह किसानों और छोटे पशुपालकों के लिए बहुत अच्छी योजना है. यह योजना को आज
20 जुलाई को छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोठान
ग्राम ठुठापाली में आयिजोत किया गया. जिसमें गोठान समिति के अध्यक्ष कुंजबिहारी
यादव, सरपंच मेघनाथ पटेल, उपसरपंच सुखसागर मानिकपुरी, सचिव रमला सिदार, जयराम
वैष्णव, सहायक आंतरिक करारोपण अधिकारी सुरेश पटेल, सहायक विस्तार अधिकारी मनोज कुमार दीवान, ग्राम कृषि विस्तार अधिकारी एवं महिला स्वसहायता
समूह तथा ग्रामीण के व्यक्ति उपस्थित रहे.

सर्वप्रथम अध्यक्ष एवं सरपंच द्वारा नांगर एवं किलो तराजू का नारियल अगरबत्ती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. और लोगों से गोबर क्रय किया गया जिसमें ग्रामवासी उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिए.
बताया गया कि आज लगभग 1 क्विटल 76 किलो गोबर खरीदी कर उसका नगद भुगतान किया गया. जिसमे ग्राम के सेतकुमार 20 किलो, संतोष 30 किलो, कनहैया 31 किलो, विजय 30 किलो निवासी ठुठापाली तथा नेहरू 22 किलो, मनीराम 9 किलो, जीतेन्द्र 8 किलो, शंकर 21 किलो निवासी मेढापाली. बताया गया कि योजना से ग्रामीण और किसानों में हर्ष व्याप्त है जिससे गाय पालन में लोगो के बीच और उत्साह देखने को मिल रहा है.