उद्योग मंत्री  कवासी लखमा ने धान उपार्जन केन्द्र में पक्का च... - CG Sandesh

उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने धान उपार्जन केन्द्र में पक्का चबुतरा का किया लोकार्पण

उद्योग एवं जिला प्रभारी मंत्री  कवासी लखमा ने आज महासमुंद जिले की ग्राम पंचायत बरोण्डा बाजार में धान उपार्जन केन्द्र में पक्का चबुतरा का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि चबुतरा निर्माण से किसानों से खरीदें गए धान को सुरक्षित और बेहतर तरीके से रख-रखाव होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उपार्जन केन्द्रों में पक्के चबुतरें का निर्माण किया जा रहा हैं। अब बेमौसम बारिश होने से खरीदा गया धान खराब नहीं होगा। पहले बिना चबुतरें के जमीन पर रखें धान को बारिश में भींगने और खराब होने का डर बना रहता था। इस अवसर अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण  भुनेश्वर बघेल, क्षेत्रीय विधायक  विनोद चन्द्राकर सहित जनपद प्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम में कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. रवि मित्तल सहित अन्य सरकारी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

जिले के सभी 68 धान उपार्जन केन्द्रों में 461 पक्का चबुतरा का निर्माण किया जा रहा हैं। धान खरीदी केन्द्रों के लिए महात्मा गाॅधी राष्ट्रीय ग्रामीण योजना के तहत् 25-25 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई हैं। उपार्जन केन्द्रों में चबुतरा बन जाने से आगामी धान खरीदी सीजन में किसान का धान बेमौसम बारिश से खराब नहीं होगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें