गौठान में तैयार हुआ 800 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट खाद स्व-सहायता समूह द्वारा तैयार किया
राज्य शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना ‘‘नरवा, गरूवा, घुरूवा एवं बाड़ी’’ के तहत गरूवा अंतर्गत विकासखण्ड-महासमुन्द के ग्राम पंचायत-खट्टी में गौठान निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है। गौठान में जय मां शक्ति महिला स्व-सहायता समूह द्वारा 05 वर्मी बेड तैयार किया गया है। समूह में कुल 15 सदस्य है, जिसमें 06 सदस्यों द्वारा कचरा शेड में कचरा प्रबंधन का कार्य किया जाता है एवं 09 सदस्यों द्वारा गौठान में वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने का कार्य किया जाता है।
स्व-सहायता समूह के अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा ध्रुवं ने बताया कि विगत 08 माह से गौठान में वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में ग्राम पंचायत के गौठान से लगभग 30 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाया गया है, जिसे कृषकों द्वारा क्रय किया जा रहा है। कृषक श्री हेमलाल साहू, ग्राम चिंगरौद द्वारा 03 क्विंटल, कृषक श्री रामगुलाल साहू, ग्राम चिंगरौद द्वारा 03 क्विंटल, कृषक मुरली साहू, ग्राम खट्टी द्वारा 01 क्विंटल, कृषक श्री रूपलाल ध्रुवं, ग्राम खट्टी द्वारा 03 क्विंटल, श्रीमती दिया मिंज द्वारा 01 क्विंटल एवं सचिव ग्राम पंचायत खट्टी द्वारा 04 क्विंटल इस प्रकार कुल 15 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट खाद कृषकों द्वारा क्रय किया गया है। वर्मी कम्पोस्ट खाद विक्रय कर स्व-सहायता समूह की महिलाओं को प्रति किलोग्राम 10 रू. की दर से कुल 15000 रूपये की आमदनी अर्जित हुई है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है। पन्द्रह क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट खाद वन विभाग बलौदाबाजार द्वारा मांग की गई हैं।