महासमुंद : जिले में अब तक 618.1 मिलीमीटर औसत वर्षा, सबसे ज्यादा बारिश बागबाहरा विकासखंड में
महासमुंद
जिले में चालू मानसून के दौरान विगत एक जून से आज 22 जुलाई
तक 618.1 मिलीमीटर
औसत वर्षा रिकार्ड की गयी है। इस दौरान सबसे ज्यादा
761.3 मिलीमीटर
बारिश बागबाहरा तहसील में हुई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख
नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार बसना तहसील में 716 मिलीमीटर, सरायपाली
में 725.2 मिलीमीटर, महासमुंद
में 503.1 मिलीमीटर
और पिथौरा में सबसे कम 384.3 मिलीमीटर
वर्षा दर्ज की गई ।
बतादें कि जिले की सभी
पांच तहसीलों में मानसून की संभावित औषत वर्षा सबसे अधिक बसना तहसील
में 1268.7 मिलीमीटर
महासमुंद की 1265.8 मिलीमीटर सरायपाली की 1225.6 मिलीमीटर
पिथौरा की 1172.8 मिलीमीटर और सबसे कम बागबाहरा तहसील की 1026.9 मिलीमीटर
है। इस प्रकार मानसून के दौरान जिले की औसत वर्षा 1192 मिलीमीटर है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें