महासमुंद के ग्राम बरोंडा बाजार में वर्ली आर्ट से सजा धान का ... - CG Sandesh

महासमुंद के ग्राम बरोंडा बाजार में वर्ली आर्ट से सजा धान का चबूतरा डाॅ मित्तल ने जनपद पंचायत के अधिकारियों को निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के दिए निर्देश

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रवि मित्तल ने सी.जी. स्वान के वीडियों कांन्फ्रेंस के माध्यम से जिले के सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी के अनुविभागीय अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी एवं तकनीकी सहायकों से जिले में चल रहें निर्माण कार्य जैसे चबुतरा, गौठान निर्माण एवं गोधन न्याय योजना के बारें में समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन कार्यों को यथाशीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश।

अधिकारियों ने बताया कि महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम बरोण्डाबाजार के धान उपार्जन केन्द्र बरोंडा बाजार में  4 धान चबूतरा को पूर्ण किया जा चुका हैं। इस कार्य को वहां के सरपंच, उप सरपंच एवं सचिव द्वारा बड़े ही उत्साह के साथ कराया गया है। इससे वहां के किसानों एवं ग्रामीणों में काफी उत्साह बना हुआ है। इस पर डॉ मित्तल ने तकनीकी  सहायक सुनीता चंद्रा के कार्यांे की सराहना की और सभी तकनीकी सहायकों से कहा सभी चबूतरों को इसी तरह सुन्दर बनाएं। समीक्षा के दौरान डाॅ. मित्तल नेे निर्माणाधीन चबुतरें निर्माण कार्य को यथाशीघ्र पूरा कराने निर्देश दिए। इस अवसर पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के कार्यपालन अभियंता  भोला प्रसाद चन्द्राकर, ए.पी.ओ.  प्रथम अग्रवाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें