नवीन ग्राम पंचायत छुर्राचुवा में उचित मूल्य की दुकान हेतु आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि एक अगस्त
महासमुंद जिले के सरायपाली अनुविभाग के
विकासखण्ड बसना के अंतर्गत एक नवीन ग्राम पंचायत का गठन
किया गया हैं, नवगठित ग्राम पंचायत छिर्राचुवा
हैं। इस ग्राम पंचायत के गठन के बाद स्थानीय ग्रामवासियों को
काफी सुविधा होगी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली ने जानकारी
देते हुए बताया कि उक्त ग्राम पंचायत में नवीन
शासकीय उचित मूल्य की दुकान का आबंटन होना हैं।
उन्होंने
कहा कि नवीन छुर्राचुवा ग्राम पंचायत में पात्र समितियों
और महिला स्व-सहायता समूह जो उचित मूल्य की दुकान के संचालन में ईच्छुक
हैं, वे निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं। ईच्छुक पात्र समितियाॅ
या लोग अपने आवेदन पत्र निर्धारित अंतिम तिथि एक अगस्त 2020 तक अनुविभागीय
अधिकारी राजस्व कार्यालय, सरायपाली में कार्यालयीन अवधि में जमा कर
सकते है। नवीन ग्राम पंचायत में छिर्राचुवा में नवीन शासकीय उचित मूल्य की
दुकान की आबंटन की कार्रवाई छत्तीसगढ़ वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत
की जाएगी।